दुनिया का सबसे मंहगा बिकने वाला सिक्का।
duniya ka sabse mahanga sikka
कुछ लोगों का पुरानी चीजों को संग्रहण करने का बहुत शौक होता है। आज हम रूपए दो रूपए के सिक्के की कीमत को नहीं समझते लेकीन पुराने समय में सिक्के की कीमत थी। क्यों की उस समय के सिक्के सोने या चांदी के बने होते थे।
राजा महाराजा ओ के समय में अनेक प्रकार के सिक्के पर्चलन में आए और बंद हुए। जिस प्रकार आज के समय में सरकार बदलने पर पुराने कानून में बदलाव दिखने को मिलता हैं उसी प्रकार पुराने समय में भी राजाओं के बदलने पर पुराने सिक्को में बदलाव किया जाता था।
लेकीन कुछ पुरानी चीजे आज भी देखने को मिलती हैं कुछ लोगो का पुरानी चीजे संग्रहण करने के शौक होता हैं। कुछ लोगो के पास पीढ़ियों से पुरानी चीजे मिल जाती हैं और कुछ लोग पुरानी वस्तुओं को अपनी अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बेच देते है,
दुनिया में आज तक बहुत सारे सिक्के नीलाम हुए हैं जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में है।
लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं दुनिया के सबसे महंगे सिक्के के बारे में जिसकी नीलामी की कीमत जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे,
दुनिया में सबसे महंगा सिक्का 1933 डबल इगल गोल्ड कॉइन हैं।
आखिर क्या है इस सिक्के में।
यह जानने की आपकी इच्छा जरूर होगी कि आखिर ऐसा क्या है इस सिक्के में जिससे इसकी कीमत कितनी है।
1. सबसे पहली खासियत यह है कि यह सिक्का सोने से बना था।
2. यह एक अमेरिकी सिक्का है जिसकी वैल्यू एक्सचेंज रेट के हिसाब से देखें तो सिर्फ 1525 रूपए हैं।
3. इस सिक्के की नीलामी $18.9, यानी कि भारतीय रुपए में देखे तो 1441795950 रूपए में हुई।
4. यह सिक्का अमेरिका में बनाया गया आखरी सोने का सिक्का था,
5. यह सिक्का प्रचलन के उद्देश्य से बनाया गया था लेकिन तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने इस सोने के सिक्के पर रोक लगा दी। और अमेरिका में बनाए गए सभी सिक्कों को नष्ट करने का भी आदेश दे दिया था।
उस समय अमेरिका में 445500 सिक्कों को पिघलाकर नष्ट कर दिया गया लेकिन 20 सिक्कों को चुरा कर या किसी अन्य तरीके से रख लिया गया,जिसमे 8 सिक्के बाद में बरामद किए गए।
2 सिक्के ऐतिहास के दृष्टिकोण के हिसाब से सरकार द्वारा रखे गए जो की अमरीका के म्यूजियम में रखे गए । ताकि देश के इतिहास में भी इनकी झलक देखने को मिले।
कुछ अमीर लोग इन सिक्कों को अपना रुतबा बढ़ाने के लिए खरीदते हैं और कुछ लोग अपने शोक के लिए इसे खरीदते हैं।
भले ही आज यह सिक्के आज चलन में नहीं हैं लेकीन म्यूजियम में आज भी पुरानी चीजे हमे दिखने को मिल जाती हैं, जिससे हम यह देख पाते हैं की हमसे पहले दुनिया में क्या क्या पर्चलन में था।

0 Comments